विधानसभा चुनाव से पहले नप गए पॉवर स्टार पवन सिंह, धोखाधड़ी और जान से मारने का है आरोप!

Pawan Singh Court Case: पवन सिंह पर वाराणसी की कोर्ट ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. जानें पूरी कहानी और अब आगे क्या होगा.

ADVERTISEMENT

Bhojpuri actor Pawan Singh faces fraud and death threat allegations in Varanasi
पवन सिंह(फाइल फोटो)
Google CTA

Pawan Singh Court Case: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किलों में फंस गए है. पवन सिंह सहित चार लोगों पर फिल्म में निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद वाराणसी की एक कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए उनपर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. दरअसल वाराणसी के एक व्यवसायी ने पवन सिंह समेत 4 लोगों पर 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.