मनेर में तेज प्रताप बोले- 'बैलवा जो बेलगाम घूम रहा है, उसे नाथ दीजिए'...क्या ये RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर तंज?
Tej Pratap Latest Video: पटना के मनेर में तेज प्रताप यादव ने बयान दिया- "बैलवा जो बेलगाम घूम रहा है, उसे नाथ दीजिए". इस टिप्पणी को RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर तंज माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मनेर में तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान
Tej Pratap Latest Video: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे फिलहाल सुर्खियों में बने हुए है. तेज प्रताप यादव ने बीते दिन पटना के मनेर में एक सभा के दौरान तंज कसते हुए कहा कि, 'बैलवा जो बेलगाम घूम रहा है, उसे आपलोग नाथने का काम कीजिए'. इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे की तेज प्रताप ने RJD विधायक भाई वीरेंद्र को लेकर यह बातें कही है. तेज प्रताप ने बिना नाम लिए ही भाई वीरेंद्र पर और कई आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने मनेर के लोगों को कई वादे भी किए.
