Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 17 फरवरी का मौसम? जानें कोहरा से लेकर तापमान तक का पूरा अपडेट

Bihar Weather Forecast: बिहार में 17 फरवरी को मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कोहरे का असर सीमित रहेगा, दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम ठंड का एहसास बना रहेगा. जानिए अधिकतम-न्यूनतम तापमान, अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान और क्या बारिश की कोई संभावना है.

Bihar weather today
Bihar weather today
social share
google news

बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए दिखाई दे रहा है. एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में दिन के समय धूप की वजह से गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि अभी ठंड का दौर पूरी खत्म नहीं हुआ है लेकिन अब अपने आखिरी समय में है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक आज यानी 17 फरवरी को भी मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले में कोई अलर्ट नहीं है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहा. कहीं से भी बारिश या खराब मौसम की कोई रिपोर्ट नहीं मिली. दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा, जो फरवरी के मौसम के अनुसार सामान्य स्थिति मानी जा रही है.

17 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

17 फरवरी को पूरे बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. दिन में धूप रहने से तापमान सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. 18 फरवरी से 22 फरवरी तक भी बारिश या किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं हैं। तापमान में केवल मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है. इसके अलावा पूर्वानुमान के मुताबिक 17 फरवरी से 22 फरवरी तक पूरे बिहार में बारिश की संभावना नहीं है. यानी आने वाले सप्ताह में राज्य में पूरी तरह ड्राई वेदर रहने का अनुमान है. इससे खेती-किसानी और दैनिक गतिविधियों पर मौसम का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

यह खबर भी पढ़ें: शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा, जहानाबाद पहुंचने के बाद सामने आई ये जानकारी

    follow on google news