बिहारशरीफ में निर्माणाधीन घंटाघर पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरें, नगर आयुक्त ने किया खंडन

बिहारशरीफ में अधूरे घंटाघर को लेकर उड़ रही अफवाहों पर नगर आयुक्त ने दिया जवाब, कहा– न निर्माण पूरा हुआ, न कोई उद्घाटन हुआ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
निर्माणाधीन घंटाघर
Google CTA

नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में निर्माणाधीन घंटाघर (वाचटावर) को लेकर कुछ स्थानीय अखबारों और मीडिया हैंडलरों द्वारा भ्रामक खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर बिहारशरीफ के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहारशरीफ में निर्माणाधीन घंटाघर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और ऐसी स्थिति में इसके उद्घाटन की बात पूरी तरह से मनगढ़ंत और भ्रामक है. घंटा घर नाला रोड का एक हिस्सा है और नाला रोड के पूर्णता के पश्चात ही पूरे परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा.