शाहिद इकबाल बना था देवराज सहगल...सेना की कर रहा था जासूसी, 17 साल सजा काटने के बाद पाकिस्तान होगा डिपोर्ट
Pakistani Spy Case: फर्जी पहचान से भारत में रह रहा शाहिद इकबाल भट्टी को 17 साल बाद डिपोर्ट किया जा रहा है. सेना से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज मिलने के बाद उसे जेल भेजा गया था. अब सजा पूरी होने पर कड़ी सुरक्षा में उसे अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान को सौंपा जाएगा.
ADVERTISEMENT

Pakistani Spy Shahid Iqbal Bhatti case
Pakistani Spy Shahid Iqbal Bhatti case: करीब 17 साल की सजा पूरी होने के बाद अब पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को पाकिस्तान को सौंपा जाएगा. इसके लिए सहारनपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इकबाल को पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया है. लेकिन इससे पहले सहारनपुर के जिला अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया. इसके बाद विशेष पुलिस टीम की निगरानी में उसे अटारी बॉर्डर के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा है. अधिकारियों के अनुसार कल दोपहर 12 बजे उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के सुपुर्द किया जाएगा.