बिहार: क्रिकेट पिच सुखाने के लिए लगाया देसी जुगाड़, सोशल मीडिया BCCI को ट्रोल कर लोग करने लगे फनी कमेंट

Bihar Ranji Cricket Match: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है. शनिवार की रात हुई हल्की बारिश के बाद मैदान इतना गीला हो गया कि रविवार को भी मैच शुरू होने की उम्मीद कम थी. लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने हार मानने की बजाय पिच सुखाने का अनोखा तरीका अपनाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Bihar Ranji Cricket Match(Social Media)
google news

Bihar Ranji Cricket Match: बिहार में जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं है. इस बार रणजी ट्रॉफी के मैदान पर ऐसा देसी जुगाड़ देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है. शनिवार की रात हुई हल्की बारिश के बाद मैदान इतना गीला हो गया कि रविवार को भी मैच शुरू होने की उम्मीद कम थी. लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने हार मानने की बजाय पिच सुखाने का अनोखा तरीका अपनाया.