Bihar Weather Update: 5 में कोल्ड डे और 13 जिले में घने कोहरा का अलर्ट, बिहार में 6 जनवरी को भी जारी रहेगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर
Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. 6 जनवरी को भी 5 जिलों में कोल्ड डे और 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक पछुआ हवा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है और सुबह-शाम विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. जानिए आज का मौसम, किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड, कोहरे का असर और आगे कैसा रहेगा बिहार का मौसम.

Bihar Weather Update: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दिन-प्रतिदिन ठंड का कहर बढ़ते ही जा रहा है और इससे जन-जीवन भी काफी अस्त-व्यस्त हो रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवा के कारण राज्य में तापमान में गिरावट बनी हुई है. सुबह और शाम के घने कोहरे की वजह से लोग अब घर से निकलने से भी डर रहे है और कई जगह तो लोग अंगीठी और अलाव के सहारे जिंदगी बिता रहे है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज भी राज्य के कई जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जबकि सुबह के समय घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में पूरी तरह ठंड का माहौल बना रहा. सुबह और शाम के साथ-साथ कई इलाकों में दिन भी कोहरा दिखा, जिससे की यातायात पर भी प्रभाव पड़ा. तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें गया सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रिकॉर्ड किया गया.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को भी बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में शीत दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज के साथ-साथ कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी दी गई है. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है.
यह भी पढ़ें...
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान:16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान:16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल?
IMD के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों तक बिहार के अधिकांश इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा अगर तापमान में बदलाव की बात करें तो इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे की ठंड और बढ़ेगी. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड का असर बना रहेगा. वहीं मौसम विभाग ने ठंड और शीत दिवस को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.
यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh Birthday: पावन सिंह के साथ केक काटने वाली मिस्ट्री गर्ल हैं कौन? जानिए पूरी कहानी










