Video: राहुल गांधी ने भागीरथ मांझी के लिए एक महीने में बनवाया जो घर वो अंदर से कैसा है? देखें

राहुल गांधी ने कच्चा मकान देखा तो कुछ बोले नहीं...एक महीने बाद घर के बाहर ईंट, सीमेंट, बांस-बल्ली गिरने लगे. यूपी से करीब 7-8 कारीगर गए. पता चला राहुल गांधी के कहने पर मेरा घर बनाने आए हैं- भागीरथ मांझी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नया मकान बनने से भागीरथ मांझी और परिवार काफी खुश हैं.
Google CTA

माउंटेनमैन दशरथ मांझी तो आपको याद ही होंगे. उन्होंने अपनी जवानी पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने में निकाल दी. वे नहीं रहे पर उनके बेटे-बहू अभी भी कच्चे मकान समेत इंदिरा आवास में रहने को मजबूर थे.