इस वीडियो के कारण हुई अनंत सिंह की गिरफ्तारी! पुलिस को मिला दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ा अहम सबूत?
बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दुलारचंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनंत सिंह को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है एक वायरल वीडियो के कारण अनंत सिंह पर यह कार्रवाई हुई है.
ADVERTISEMENT

Dularchand Yadav Case Video
Dularchand Yadav Case Video: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या ने सियासत को हिला दिया है. रविवार रात पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दो सहयोगियों को भी पकड़ा गया. पुलिस का कहना है कि यह हत्या का मुख्य मामला है.