Bihar Weather Today: सुबह-शाम ठंड और कोहरा, दिन में धूप…बिहार में कब बदलेगा मौसम? IMD ने बताया
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलता नजर आ रहा है. पछुआ हवाओं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन सुबह-रात ठंड बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. पछुआ हवाओं के प्रभाव और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की आहट के बीच राज्य में ठंड का असर मिला जुला बना हुआ है. यहां कई इलाकों में दिन के समय धूप लोगों को राहत दे रही है. हालांकि सुबह और रात के समय अभी भी ठंड महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है.
बिहार में 2 फरवरी कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज यानी 2 फरवरी 2026 को मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. यहां राजधानी पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. ऐसे में इन इलाकों में धूप खिली रहेगी. उत्तर बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए किसी भी जिले में भारी बारिश या गंभीर मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है.

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया. यहां तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान राजगीर में रिकार्ड किया गया. यहां 24.9 डिग्री सेल्सियस पहुचा गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें...
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में एक हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. 3 फरवरी तक तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 4 फरवरी को दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों जैसे कैमूर, गया, औरंगाबाद और रोहतास में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 2 फरवरी की रात से हिमालयी क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर राज्य के उत्तरी हिस्सों के तापमान पर पड़ सकता है. शेष बिहार में 7 फरवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: नकल पर सख्ती, दो लेवल जांच... इंटर एग्जाम को लेकर बिहार बोर्ड तैयार, 1762 केंद्रों पर होगी परीक्षा










