नकल पर सख्ती, दो लेवल जांच... इंटर एग्जाम को लेकर बिहार बोर्ड तैयार, 1762 केंद्रों पर होगी परीक्षा
2 फरवरी से बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी. जिसमें राज्यभर के 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे. नकल रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, दो स्तर की जांच, CCTV निगरानी और सख्त नियम लागू किए गए हैं.

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है. परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राज्यभर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र-छात्राएं 13 फरवरी तक परीक्षा देंगे.
पटना जिले की बात करें तो यहां 84 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. इस जिले से 73,963 परीक्षार्थी शामिल होंगे. खास बात यह है कि जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां सिर्फ छात्राएं परीक्षा देंगी, ताकि उन्हें बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके.
परिक्षा में 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल
इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे बिहार से 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. हर केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी मजबूत रखी गई है. परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले दो स्तर की जांच से गुजरना होगा और सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की नजर भी रहेगी.
यह भी पढ़ें...
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. पहली पाली के छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा वहीं दूसरी पाली के लिए 1 बजे से एंट्री शुरू होगी. साथ ही प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआती 15 मिनट का समय अलग से दिया जाएगा.
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं
बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी. व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर 25 छात्रों पर एक वीक्षक तैनात किया गया है और सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने चेतावनी दी है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. अगर कोई परीक्षार्थी जबरदस्ती या गलत तरीके से केंद्र में घुसने की कोशिश करता है तो उसे दो साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा. इसके साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Chhapra में गरीब महिला की मौत पर सबने छोड़ा साथ, बेटियों ने मां को दिया कंधा और मुखाग्नि, श्राद्ध के लिए लगा










