चिराग पासवान ने क्यों कही मंत्री पद पर लात मारने की बात, दोहराएंगे 2020 वाली कहानी? समझिए

Bihar: "अगर हुआ हमारे लोगों के साथ अन्याय तो चिराग पासवान एक मिनट में छोड़ देंगे मंत्री पद". चिराग पासवान के इस बयान ने बिहार की राजनीति में सनसनी मचा दी है. चिराग के एक बयान से बवाल मच गया है. सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bihar: "अगर हुआ हमारे लोगों के साथ अन्याय तो चिराग पासवान एक मिनट में छोड़ देंगे मंत्री पद". चिराग पासवान के इस बयान ने बिहार की राजनीति में सनसनी मचा दी है. चिराग के एक बयान से बवाल मच गया है. सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. वहीं सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चिराग पासवान को ये बयान क्यों देना पड़ा. अचानक ऐसा क्या हुआ कि चिराग पासवान को मंत्री पद त्यागने की बात तक कहने की नौबत आ गई. क्या चिराग बिहार में एक बार फिर 2020 वाली कहानी रिपीट करने जा रहे हैं. क्या 2025 के पहले बिहार में कोई ब़ड़ा सियासी खेला देखने को मिल सकता है. क्या 2025 के चुनाव से पहले चिराग बिहार में चौका सकते हैं. ये वो सवाल है जो बिहार की राजनीति में फिलहाल चिराग के एक बयान के बाद से उठ रहे हैं.