आखिर शहाबुद्दीन के बेटे को पप्पू यादव अपने हाथों से क्यों खिलाने लगे खाना?
Pappu Yadav-Osama Shahab: शहाबुद्दीन की मौत के बाद एक तरफ जहां लालू परिवार ने शहाबुद्दीन के परिवार से किनारा कर लिया वही राजनीति में हाशिए पर चल रहे दिवंगत शहाबुद्दीन के परिवार का साथ देने का कोई मौका पप्पू यादव नहीं छोड़ते.
ADVERTISEMENT

Pappu Yadav-Osama Shahab: बिहार की सियासत में बीते दिन से ही एक तस्वीर वायरल है. उस तस्वीर में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और सिवान से उम्मीदवार हिना शहाब के बेटे ओसामा शहाब को अपने हाथों से खाना खिलाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल पप्पू यादव के पिता की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी. पूर्णिया सांसद ने अपने पिता के निधन के बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा रखी थी. इसी में शामिल होने ओसामा उनके घर पहुंचे थे. उसी दौरान दोनों के एक साथ बैठकर खाना खाने की फोटो वायरल है.