SSY: बिटिया की पढ़ाई-शादी के लिए चुटकी में जुट जाएगा 70 लाख रुपए, गारंटी के साथ मिलते हैं पैसे

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी. इसे भारत सरकार ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत लॉन्च किया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

नया फाइनेंशियल वर्ष शुरू हो गया है. बच्चों के भविष्य के लिए हर कोई निवेश करना चाहता है. खासतौर पर बिटिया के लिए अभी से निवेश कर लें तो भविष्य की टेंशन खत्म हो जाती है. भारत सरकार की तरफ से बिटिया के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई है. इस योजना के कई फायदे हैं.