बरेली: महिला ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेरेटर, दीवार तोड़ते हुए होटल में घुस गई कार, पूरा हादसा CCTV में कैद!

बरेली के रमाडा होटल में एक महिला अधिवक्ता की कार बैक करते समय बेकाबू होकर कांच तोड़ते हुए रिसेप्शन तक घुस गई. हादसा CCTV में कैद हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ और दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

ADVERTISEMENT

Bareli Accident
Bareli Accident
google news

यूपी के बरेली के गांधी उद्यान के पास स्थित एक होटल रमाडा में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार होटल के दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. यह घटना सोमवार यानी 28 जुलाई के रात की है, उस वक्त महिला अधिवक्ता होटल में डिनर करने आई थीं. डिनर के बाद जब वह अपनी कार बैक कर रही थीं, तभी अचानक उन्होंने ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा दिया और कुछ ही सेकेंड में कार बेकाबू होकर होटल के कांच की दीवार तोड़ती हुई सीधा रिसेप्शन तक जा पहुंची.