8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब से लागू होगा नया वेतन आयोग और क्या है लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी तैयारी फिलहाल काफी धीमी गति से चल रही है. आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए 16 मार्च तक का समय दिया गया है.

NewsTak
8वें वतन आयोग पर आया अपडेट..बन गई वेबसाइट.
social share
google news

8th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. लंबे समय से चल रहे इंतजार और कयासों के बीच अब यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि नए वेतन आयोग के लागू होने की समयसीमा क्या होगी और सरकार की इस पर क्या तैयारी है.

1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद

विज टाक (Biz Tak) की रिपोर्ट के अनुसार, यह काफी हद तक साफ है कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है. भले ही इसकी अंतिम रिपोर्ट आने या सरकार द्वारा इसकी सिफारिशों को पूरी तरह स्वीकार करने में थोड़ा और समय लगे लेकिन इसे लागू करने की आधार तिथि जनवरी 2026 ही रहने की संभावना है.

प्रक्रिया में देरी और सुस्त रफ्तार

रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार की तैयारी फिलहाल काफी धीमी गति से चल रही है. हालांकि सरकार ने ऑफिस सेटअप के लिए डायरेक्टर की नियुक्ति जैसे कदम उठाए हैं लेकिन कर्मचारियों के संगठनों का मानना है कि यह प्रक्रिया काफी 'सुस्त' है. 15 जनवरी 2026 की समयसीमा बीत जाने के बाद भी अभी तक आयोग की औपचारिक बैठकों का दौर उस तेजी से शुरू नहीं हुआ है जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

यह भी पढ़ें...

जनता से मांगे गए सुझाव

हाल ही में 8th CPC की वेबसाइट लॉन्च की गई है जिस पर 18 सवाल डाले गए हैं. इन सवालों के जरिए आम जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं. इन सुझावों को सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 मार्च तय की गई है. इसके बाद ही आयोग अपनी बैठकों और चर्चाओं को आगे बढ़ाएगा.

कर्मचारियों को नुकसान की चिंता

प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसमें और ज्यादा वक्त लगता हतो कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानकारों का यह भी मानना है कि सरकार को फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि कर्मचारियों की नाराजगी का असर भविष्य के चुनावों पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 17: बजट है टाइट तो कौन सा आईफोन है आपके लिए राइट?

    follow on google news