Bihar News: नीतीश के उत्तराधिकारी बनेंगे निशांत कुमार? जेडीयू की अहम बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला

जेडीयू की अहम बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी की कमान सौंपने पर चर्चा हो सकती है, जिससे वे नई सरकार में जदयू के भावी नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भविष्य और एकजुटता को देखते हुए मुख्यमंत्री आज इस बड़े बदलाव पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं.

डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार!
डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार!
social share
google news

पटना: बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हैय जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है. 

नई सरकार में बड़ी भूमिका की तैयारी

चर्चा है कि बिहार में बनने वाली आगामी व्यवस्था या संभावित नई सरकार के अंदर निशांत कुमार ही जेडीयू का नेतृत्व करेंगे. अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से मांग उठ रही थी. सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार की विरासत को निशांत ही आगे बढ़ाएं ताकि पार्टी एकजुट रहे.

नीतीश कुमार की बैठक पर टिकी नजरें

इन तमाम अटकलों और रणनीतिक फैसलों पर अंतिम मुहर आज लग सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में निशांत कुमार को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल करने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार: CM की कुर्सी छोड़ अब बनेंगे राज्यसभा सांसद, जानें सैलरी और सुविधाओं में कितना होगा बदलाव

    follow on google news