8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने कर्मचारियों से पूछे 18 सवाल!
8वें वेतन आयोग का धमाका! चंद्रलोक बिल्डिंग में ऑफिस के बाद अब आधिकारिक वेबसाइट भी शुरू. क्या 1 जनवरी 2026 से बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर 35,000 होगी? जानें वेतन आयोग के 18 सवालों के बारे में और कैसे सीधे सरकार तक पहुंचाएं अपनी बात. फिटमेंट फैक्टर और सैलरी रिवीजन पर बड़ा अपडेट.
ADVERTISEMENT

8वें वतन आयोग पर आया अपडेट..बन गई वेबसाइट.
क्या 1 जनवरी 2026 से आपकी बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर सीधे 35,000 होने वाली है? क्या फिटमेंट फैक्टर का पेच सुलझ गया है? वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली की चंद्रलोक बिल्डिंग में वेतन आयोग का ऑफिस खुलने के बाद नया डेवलपमेंट ये है कि अब वेबसाइट भी शुरू हो गई है. इस वेबसाइट को ऐसे समझिए कि हर कर्मचारी और पेंशनर के लिए विंडो खुली है ताकि अपनी बात, अपनी मांग, अपनी सलाह वेतन आयोग तक पहुंचा सकें.