Gold Silver price today: दिवाली के बाद धड़ाम होने लगी चांदी, सोना भी औंधे मुंह गिरा

दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. MCX पर 24 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार से टूटकर 1 लाख 22 हजार पर पहुंच गया. चांदी भी 1 लाख 49 हजार से गिरकर 1 लाख 46 हजार प्रति किलो हो गई. जानिए आज के सोने-चांदी के रेट.

ADVERTISEMENT

gold price today, silver rate fall, mcx gold silver rate, 24 carat gold price, gold silver market update
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव तेजी से गिरने शुरू हो गए हैं. मंगलवार शाम को MCX पर जहां प्योर चांदी प्रति किलो 1 लाख 49 हजार रुपए थी वहीं बुधवार को रेट और गिरा और ये 1 लाख 46 हजार के करीब पहुंच गई. 24 कैरेट सोना मंगलवार शाम को जहां 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था वहीं बुधवार शाम तक ये 6000 रुपए तक टूट कर 1 लाख 22 हजार पर पहुंच गया.