सोने-चांदी में और आएगा उछाल या शेयर मार्केट देगा तगड़ा रिटर्न, संवत 2082 में क्या होगा? जानें हिसाब-किताब में
अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'हिसाब-किताब' शो में इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने बताया कि नए विक्रमी संवत 2082 में किसमें होगी सबसे ज्यादा कमाई- गोल्ड-सिल्वर या इक्विटी?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: Biz तक.
पिछले साल सोना और चांदी चमक गया, लेकिन शेयर बाजार नहीं चमका. सवाल ये है कि सोना क्यों चमका? यहां पिछले साल का मतलब पिछला विक्रमी संवत है जो इस दिवाली तक चला है. अब नया विक्रमी संवत यानी 2082 शुरू हो गया है. पिछला सोने-चांदी के लिए ऐतिहासिक साल रहा है. इस वर्ष सोने-चांदी के रेट के कई रिकॉर्ड तोड़े और नए कीर्तिमान बना दिए.