Personal Finance: क्या राजस्थान में खत्म हो रहा OPS, क्या है ताजा अपडेट?
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म करने की शुरूआत कर दी है. गहलोत सरकार ने 2022 में ओपीएस लागू की थी, अब फिर पलट गया फैसला.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
वैसे तो ये डिबेट 20 साल से चल रही है कि ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म करके नेशनल पेंशन स्कीम एनपीएस करना सही था या नहीं. ये फैसला वाजपेयी सरकार ने लिया था जिसे पहले मनमोहन सिंह की सरकार ने, फिर मोदी सरकार ने बरकरार रखा. सरकारी कर्मचारी भूलने लगे कि ओल्ड पेंशन भी कोई चीज होती है. राहुल गांधी ने ओल्ड पेंशन स्कीम वापस लाने का मुद्दा उठाया तो फिर ओपीएस-एनपीएस का मुद्दा गरमा गया.