Gold-Silver Price Update: सोने-चांदी के ताजा भाव जान पकड़ लेंगे अपना सिर, रेट ने ले ली करवट
शादियों के इस सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट ने खरीदारों को खुशियों से भर दिया था. कई परिवार अभी इस उम्मीद में थे कि सोने-चांदी के भाव अभी और गिरने वाले हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सोने-चांदी के भाव में मजबूती के बाद खरीदारों के चेहरों पर छाई मायूसी.
इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत से ही खरीदार हैं निराश.
सोने-चांदी के भाव में नरमी की उम्मीद लगाकर बैठे शादी-ब्याह की खरीदारी वाले परिवार के लिए अब ज्वैलरी भारी पड़ने वाली है. सोने-चांदी के रेट ने बड़ी करवट ले ली है. एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में उछाल मारी है. सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 77,000 के पार चला गया है जिसके फिर ऑल टाइम हाई प्राइज 80,000 के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं चांदी 93,000 प्रति किलो के करीब पहुंच गई है.