Minimum Amount Due in Credit Card: क्रेडिट कार्ड 'MAD' पेमेंट के चक्कर में फंसे तो बुरी तरह से कट जाएगी जेब !

Personal Finance: पर्सनल फाइनेंस (Parsonal Finance) की इस सीरीज में हम आपको क्रेडिट कार्ड के मिनिमम ड्यू अमाउंट को पे करने के फायदे और नुकसान की पूरी डिटेल बताने जा रहे हैं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के पास बिल जेनरेट होने के बाद दो ऑप्शन आते हैं. एक पूरा अमाउंट पे करने का और दूसरा 'मिनिमम ड्यू अमाउंट' पे करने का. मिनिमम अमाउंट ड्यू 15 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक होता है. यूजर सोचते हैं कि केवल 25 फीसदी अमाउंट ही पे करने का मौका मिल रहा है. ऐसे में वो इसका लाभ ले लेते हैं. कभी-कभार मजबूरीवश तो ठीक है पर हर बार इस मौके का लाभ लेना आपको महंगा पड़ा सकता है.