चुनाव से पहले फिर घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट

Crude Oil: केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों में कटौती पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें नौ महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Crude Oil: केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों में कटौती पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें नौ महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. यह गिरावट जनवरी के बाद से सबसे बड़ी है, जिसने तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ाया है और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, सरकार के इस कदम को आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है, जो कि ये राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.