8th pay commission update: आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा, संसद में सरकार ने दिया जवाब, सस्पेंस बढ़ा
8th pay commission news: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने संसद में बड़ा अपडेट दिया है. सरकार ने बताया है कि वेतन आयोग के दायरे में 50 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स हैं. इसके साथ ही आयोग के लागू होने की तारीख के सवाल पर सरकार ने फिर सस्पेंस रखा है.
ADVERTISEMENT

8वें वेजन आयोग पर फिर आया सरकार की तरफ से जवाब.
8th pay commission new update: आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने जनवरी से जो कन्फ्यूजन शुरू किया था वो आज तक जारी है. तब भी जबकि सरकार वेतन आयोग का गठन कर चुकी है. टीओरआर निकल चुका है. आज कल संसद सत्र चल रहा है. कई सांसद वेतन आयोग को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. सरकार की ओर से वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आए दिन जवाब दे रहे हैं. चूंकि संसद में किए जाने वाले सवाल जवाब में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती इसलिए सबसे प्रामाणिक दस्तावेज वही है जो सरकार ने संसद में बोला.