माधबी बुच पर नया संकट! सेबी के कर्मचारियों ने लीडरशिप पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, ये सब कहा

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो 6 अगस्त को अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस बात की जानकारी दी है. उनका कहना है कि (माधबी पुरी बुच) कार्यकाल में बैठकों में लोगों के ऊपर चिल्लाना और सबके सामने उन्हें जलील करना आम बात हो गई है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कर्मचारियों का आरोप है कि सेबी में माहौल खराब किया जा रहा है.

चिट्‌ठी में ये भी कहा गया है कि सेबी में काम का वातावरण दमनकारी है.

आरोप ये भी है कि वहां टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है. 

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance Government of India) को सेबी (Securities and Exchange Board of India) के कर्मचारियों की एक चिट्‌ठी मिली है. बताया जा रहा है कि इस चिट्ठी में सेबी के करीब 500 कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं.ध्यान देने वाली बात है कि सेबी के कर्मचारियों की कुल संख्या एक हजार के करीब है. इस चिट्‌ठी में सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) का नाम लिए बिना शीर्ष नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.