माउंट आबू में बंजी जंपिंग के दौरान जिस युवती का वीडियो शेयर कर गर्दन टूटने का किया गया दावा वो खुद सामने आई, पता चली पूरी बात

Mount Abu में बंजी जंपिंग के दौरान युवती की गर्दन टूटने और मौत का दावा करने वाला वीडियो भ्रामक निकला. वायरल क्लिप पर खुद युवती सामने आई और बताया- 'मैं जिंदा हूं'. जानिए पूरा सच और फैक्ट चेक.

NewsTak
तस्वीर: फिजा खान के इंस्टा से.
social share
google news

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवती बंजी जंपिंग कर रही है. अचानक युवती का बैलेंस बिगड़ता है और ऐसा लगता है जैसे उसकी गर्दन लटकने लगी हो. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर दावा कर दिया कि माउंट आबू में बंजिंग जंपिंग के दौरान युवती की गर्दन टूट गई जिससे उसकी मौत हो गई. बंजिंग जंपिंग को जानलेवा बताते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया गया.

कई पोस्ट में दावा किया गया कि बंजी जंपिंग के समय लड़की को तेज झटका लगा और उसकी गर्दन टूट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गया. इधर लगातार वायरल हो रहे वीडियो को देख वो लड़की खुद सामने आई और वीडियो शेयर कर लोगों को बताया- 'मैं जिंदा हूं और मेरी गर्दन टूटी नहीं है.' युवती ने लोगों ने गलत खबर न फैलाने की अपील करते हुए सनसनीखेज कैप्शन के साथ वीडियो शेयर करने वालों को अल्टीमेटम भी दे दिया. युवती ने कहा कि यदि इन लोगों ने सोशल मीडिया से ये वीडियो नहीं हटाए तो वो पुलिस में मामला दर्ज कराएंगी. 

कौन हैं बंजी जंपिंग वाली फिजा खान?  

फिजा खान उदयपुर की रहने वाली हैं. 15 फरवरी को वो माउंट आबू घूमने गईं थीं. यहां उन्होंने बंजी जंपिंग की. फिजा ने बताया कि बंजी जंपिंग के दौरान उनका बैलेंस थोड़ा जरूर बिगड़ गया था, लेकिन न ही उनकी गर्दन टूटी है और न ही बॉडी में कोई और हड्‌डी फ्रैक्चर हुई है. फिजा ने बताया कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गलत न्यूज न फैलाएं और सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने के लिए किसी को ऐसी भ्रामक खबरों से डराएं नहीं. 

यह भी पढ़ें...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by wonder_masti (@wonder_masti)

Fact Check: नहर में डूबने से बचे पति-पत्नी इमोशनल होकर एक दूसरे से ऐसे लिपटे कि भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, क्या है सच्चाई?
 

    follow on google news