रिटायरमेंट तक जोड़ना है 5 करोड़ से ज्यादा तो SIP में अपना लें ये ट्रिक, बिना टेंशन होगी पैसों की बारिश

Personal Finance: SIP में शानदार रिटर्न दिलाने वाले फंड हाउस कौन हैं? 5 साल में किसने और कितना रिटर्न दिलाया है? कहां पैसे लगाने पर दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की हो. जानें पर्सनल फाइनेंस की इस सीरीज में.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अर्पिता यादव.
Google CTA

इस समय बड़ा फंड बनाने के लिए शेयर बाजार सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. हालांकि गिरते-उठते शेयर बाजार ने अनिश्चितता काफी बढ़ा दी है. निवेशकों के पैसे डूबने से वे घबरा गए हैं. ऐसे में निवेशक सेफ और गारंटीड प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं. हालांकि सेफ और गारंटीड में रिटर्न उतना नहीं है. जब तक फंड मैच्योर होगा तब तक उन पैसों की वैल्यू उस वक्त की महंगाई दर के मुकाबले काफी कम हो जाएगी. ऐसे में निवेशकों को ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश है जहां थोड़ी-बहुत रिस्क के साथ रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बनाया जा सके.