भारत में रहने के लिए 2 पाकिस्तानी ने बना रखा था फर्जी वोटर कार्ड, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ बड़ा खुलासा
Pakistani hiding in Chhattisgarh: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की सख्ती, रायगढ़ में फर्जी वोटर ID बनाकर रहने वाले 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे.
ADVERTISEMENT

AI इमेज
Pakistani hiding in Chhattisgarh: पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले के बाद भारत सरकार(Indian Government) ने पाकिस्तान के ऊपर कड़ी कार्रवाई की. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच फैसले लिए थे जिसमें एक था भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की वतन वापसी. सभी शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तान नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ना था. अगर कोई मेडिकल वीजा पर आया हो तो उसके लिए ये तारीख 29 अप्रैल तक की थी. अब तक अटारी-बाघा बॉर्डर से कुल 272 पाकिस्तानी नागरिक अपने मुल्क जा चुके है.