ankita bhandari case: कौन हैं ज्योति अधिकारी, जिनका वीडियो बना विवाद की वजह, पुलिस ने लिया एक्शन

Jyoti Adhikari Uttarakhand: उत्तराखंड के हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाल ही में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उन पर उत्तराखंड के देवी-देवताओं और पहाड़ी समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप लगे हैं. इसके बाद उनसे पुलिस ने पूछताछ की है. अब ये मामला पूरे उत्तराखंड में सुर्खियों में है.

ADVERTISEMENT

Jyoti Adhikari Uttarakhand
Jyoti Adhikari Uttarakhand
google news

Jyoti Adhikari Kaun Hai: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के लिए सड़क पर उतरीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने ये कार्रवाई प्रदर्शन के खिलाफ नहीं बल्कि उनके एक बयान को लेकर किया है. ज्योति अधिकारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसपर लोगों रिएक्ट कर रहे हैं.