Ankita Bhandari case: प्रदर्शन में 'ब्राह्मणवादी' शब्द सुनते ही भारती पांडे पर भड़का शख्स, Video वायरल

Bharti pandey viral video: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में प्रदर्शन हुआ. वायरल वीडियो में भारती पांडे ने धामी सरकार पर तीखा हमला किया, बयान से विवाद बढ़ गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भारती पांडे के बयान पर हुआ विवाद.
Google CTA

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. आए दिन उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग हो रही है. इसी सिलसिले में ल्मोड़ा के चौहानबाटा में 8 जनवरी को प्रदर्शन किया गया. इसमें स्थानीय लोग शामिल हुए. इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इस वीडियो में एक युवती जिनका नाम भारती पांडे है, वो धामी सरकार पर खूब अटैकिंग हैं.