PWD में नौकरी का लालच देकर 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म, दुर्ग में 6 रसूखदारों ने लड़की को बनाया हवस का शिकार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग से आठ साल तक कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ करीब आठ साल तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 फरवरी को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें से मुख्य आरोपी भी शामिल है. जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.