कौन हैं वंगलापुडी अनीता जो आंध्र की राजनीति में चंद्रबाबू नायडू के लिए बनीं हथियार!

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता लगातार सख्त पुलिस और कानूनी कार्रवाई से जगन मोहन रेड्डी खेमे पर दबाव बना रही हैं, जिससे राज्य की राजनीति में टकराव तेज हो गया है. एक साधारण टीचर से ‘आयरन लेडी’ तक का उनका सफर और नायडू का भरोसा उन्हें प्रदेश की सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल कर रहा है.

ADVERTISEMENT

वंगलापुडी अनीता
वंगलापुडी अनीता
google news

सत्ता नशे की तरह होती है. जब होती है जब पता नहीं होता कि कब तक रहेगी. जब जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम थे तब उन्होंने पावर का इस्तेमाल करते हुए चंद्रबाबू नायडू को जेल में डाल दिया था. वक्त पलटा. जेल से निकलकर चंद्रबाबू सीधे सत्ता में लौटे. अब जगन रेड्डी से हर अपमान, अत्याचार का बदला ले रहे हैं. सीएम बनने के बाद चंद्रबाबू नायडू खुद को आंध्र के सीईओ के रोल में आ गए हैं. कानून से आंध्र चलाने और टीम जगन रेड्डी पर नकेल कसने के लिए फ्री हैंड दिया हुआ है गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता को. राज्यों में आम तौर पर सीएम ही गृह मंत्री होते हैं. चंद्रबाबू ने बड़ा रिस्क लेते ये काम अनिता को सौंपा.इस समय अनिता देश की अकेली ऐसी गृह मंत्री हैं जो महिला हैं. सिर्फ 10 साल की राजनीति में अनिता ने खुद को न केवल चंद्रबाबू नायडू की गुड-बुक्स में शामिल कराया बल्कि डिप्टी सीएम पवन कल्याण और नारा लोकेश से भी ज्यादा पावरफुल हैं.