वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिया रिएक्शन
हरियाणा ADGP वाई पूरन सिंह की मौत पर AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा-बीजेपी दलित अधिकारियों को दबाने की कोशिश कर रही है. ढांडा ने निष्पक्ष जांच की मांग की.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अनुराग ढांडा.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर और सोचने वाली है. उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने वरिष्ठ अधिकारी को भी इस तरह की प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ा. बीजेपी को यह बात हजम नहीं होती कि दलित समाज का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर पहुंचे. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ हुए हमले में भी बीजेपी का पूरा सिस्टम हमलावरों के साथ खड़ा दिखा.
