खत्म होगा IndiGo संकट! DGCA ने वापस लिया विवादित रोस्टर क्लॉज
IndiGO DCGA withdrawal controversy: इंडिगो संकट खत्म होने की उम्मीद है क्योंकि DGCA ने रोस्टर से जुड़ा अपना विवादित आदेश वापस ले लिया है. मंत्री राम मोहन नायडू ने यह मामला गृह मंत्री अमित शाह को बताया, जिसके बाद नियम हटाया गया है. अब क्रू साप्ताहिक आराम की जगह छुट्टी का उपयोग कर सकेगा. नया फैसला तुरंत लागू हो गया है.
ADVERTISEMENT

DGCA rule change
IndiGO DCGA withdrawal controversy: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. लगातार चौथे दिन शुक्रवार को करीब 400 उड़ानें रद्द हुईं, जिससे देशभर के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही. दिल्ली से उड़ने वाली सभी 200 फ्लाइट्स को भी तत्काल प्रभाव से रद्द करना पड़ा है.