Delhi: 1 जुलाई से दिल्ली में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, ANPR कैमरे करेंगे निगरानी

Delhi Old Vehicles Fuel Ban: दिल्ली सरकार का प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है. यहां अब 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा.

ADVERTISEMENT

(सांकेतिक तस्वीर / फोटो AI)
(सांकेतिक तस्वीर / फोटो AI)
Google CTA

Delhi Old Vehicles Fuel Ban: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है. 1 जुलाई 2025 से राजधानी में 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा. इसके लिए दिल्ली के सभी पेट्रोल और CNG पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं.