Delhi Weather Update: दिल्ली में छाएगा घना कोहरा, ठंड के साथ AQI की स्थिति खराब, जानें 4 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत सर्दी, घने कोहरे और जहरीली हवा के साथ हुई है. 4 जनवरी को सुबह के वक्त कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी. मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं प्रदूषण भी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. सुबह के समय सड़कों पर घनी धुंध और सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. इसके साथ ही हवा की बिगड़ती गुणवत्ता ने भी चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक आज यानी 4 जनवरी को राजधानी में सर्दी, कोहरा और प्रदूषण तीनों का असर एक साथ देखने को मिलेगा.