UP Board Topper Ritu Marksheet: ड्राइवर की बेटी रितु 15 नंबर से चूकीं, वरना होता परफेक्ट स्कोर; नंबर कर देंगे हैरान

UP Board 2025 Result: साधारण परिवार से आने वाली रितु गर्ग ने यह साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि संकल्प और मेहनत की मांग करती है. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में एक ड्राइवर की बेटी होते हुए भी उन्होंने हर कठिनाई को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया.

ADVERTISEMENT

Ritu Garg Moradabad Topper
Driver's daughter Ritu Garg became the topper of UP Board 2025
google news

रितु गर्ग ने 585 अंक प्राप्त किए हैं, यानी 97.8% अंकों के साथ उन्होंने न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता और शिक्षकों का भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. रितु का पसंदीदा सब्जेक्ट गणित है, जिसमें रितु 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं. इसके साथ ही दो अन्य विषयों में 99 मार्क्स लाकर जबर्दस्त प्रतिभा दिखाई है. यहां बता दें कि रितु के पिता के पेशे से ड्राइवर हैं.