दो पूर्व सीएम के बेटों के बीच फंसे केजरीवाल, बंट गए इतने वोट तो हो जाएगा खेल
नई दिल्ली विधानसभा सीट का क्या है समीकरण? कौन-कौन हैं उम्मीदवार? क्या है इस सीट का इतिहास? दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभावार एनॉलिसिस की कड़ी में इस बार नई दिल्ली सीट.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
नई दिल्ली विधानसभा सीट किसकी? ये वो सवाल है जिसका जवाब जानने के लिए ना केवल दिल्ली वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बल्कि पूरे देश की नजरें दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर टिकी हैं, लेकिन दिल्ली की गद्दी पर वही राज करेगा जिस पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक यानि जो जितनी ज्यादा सीटों पर जीतेगा. इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको दिल्ली की 70 सीटों में से एक-एक सीटों का समीकरण समझना होगा. आज हम बता रहे हैं दिल्ली विधानसभा सीट का समीकरण...