नोएडा के पॉश सेक्टर-18 मार्केट में दबंगई: महिला के रेस्टोरेंट के बाहर रोज 'गंदी हरकत' करते हैं रईसजादे, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत

Noida Viral Video: नोएडा के पॉश सेक्टर-18 मार्केट में दबंगई और शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. एक महिला रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि कुछ रईसजादे युवक पिछले 15 दिनों से रोज देर रात उनके रेस्टोरेंट के बाहर पेशाब कर रहे हैं. विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी जाती है. हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.जानें पूरी कहानी.

Noida viral CCTV video
नोएडा सेक्टर-18 मार्केट में गंदी करतूत का वीडियो वायरल
social share
google news

दिल्ली से सटे नोएडा के सबसे व्यस्त और पॉश मार्केट सेक्टर-18 से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला उद्यमी के रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवक पिछले 15 दिनों से लगातार गंदी हरकत कर रहे हैं. महिला का आरोप है कि ये युवक रोजाना देर रात कार से आते हैं और रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर पेशाब (यूरिन) करके फरार हो जाते हैं. विरोध करने पर ये युवक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं.

CCTV में कैद हुई 'फिक्स टाइमिंग' वाली करतूत

हैरानी की बात यह है कि इन युवकों की इस हरकत का समय लगभग तय था. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ये युवक रोजाना रात 3:00 बजे से 3:30 बजे के बीच ही आते थे.

29 जनवरी: रात 2:46 बजे युवक रेस्टोरेंट के बाहर शर्मनाक हरकत करते दिखे.

यह भी पढ़ें...

30 जनवरी: सुबह 3:15 बजे जब कर्मचारियों ने विरोध किया, तो युवक उनसे भिड़ गए और बहस करने लगे.

31 जनवरी: सुबह 3:28 बजे फिर से वही युवक उसी रेस्टोरेंट के बाहर गंदी हरकत करते कैमरे में कैद हुए.

रईसजादों की दबंगई: रोकने पर देते हैं धमकी

महिला रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि जब उनके कर्मचारियों ने इन लड़कों को टोकने या रोकने की कोशिश की, तो वे नशे में धुत होकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. महिला का आरोप है कि ये युवक खुद को रसूखदार बताते हैं और धमकाते हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज

लगातार हो रही इस घिनौनी हरकत से परेशान होकर महिला ने नोएडा के सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को वो तमाम सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं जिनमें युवकों की हरकत और उनकी लग्जरी कार साफ देखी जा सकती है.

पुलिस कर रही है तलाश

नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े करती है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: हाथ में कलावा पहन लड़कियों को प्यार का झांसा देता था अजफरुल...300 युवतियों से ब्लैकमेलिंग और रेप की होश उड़ा देने वाली कहानी आई सामने

    follow on google news