शर्ट उतारी, ट्रक आगे खड़ा हुआ...फॉर्च्यूनर से मस्टैंग को टक्कर मारने के बाद शख्स ने रात में हाईवे पर काटा खूब बवाल!
बहादुरगढ़ में 29 नवंबर की रात हाईवे पर एक युवक का शर्ट उतारकर खूब हंगामा किया. इसका वीडियो साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि फॉर्च्यूनर मालिक ने पहले मस्टैंग में जोरदार टक्कर मारी और फिर हाईवे पर अर्धनग्न होकर जमकर उत्पात मचाया. पुलिस ने अब मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Haryana News
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां नेशनल हाईवे पर आधी रात एक युवक ने शर्ट उतारकर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल फुटेज में शख्स सड़क के बीच खड़ा होकर हाथ फैलाए एक कंटेनर ट्रक को रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाला युवक फॉर्च्यूनर कार का मालिक है. आरोप है कि इससे पहले उसने एक Mustang कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क पर कपड़े उतारकर उत्पात मचाने लगा. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.