झज्जर में शादी के 4 दिन बाद ही दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी...पड़ोसियों ने दुल्हन को इस अंदाज में देखा
झज्जर के सूहरा गांव में नई दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद पति और ससुराल वालों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और गहने-पैसे लेकर भागने लगी. गांव वालों ने उसे उसकी मां और भाई के साथ पकड़ लिया. पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

bride
हरियाणा के झज्जर जिले के सूहरा गांव में एक फिल्मी अंदाज में ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ चार दिन बाद ही घर साफ करके भागने की फिराक में थी. लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई और वह अपने परिवार समेत ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई.