Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच दुनिया के सबसे सफल निवेशक Ray Dalio ने दी ये चेतावनी!

Gold Silver Price Latest Update : दुनिया के दिग्गज निवेशक Ray Dalio की चेतावनी ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी है. सोने की कीमत 5240 डॉलर प्रति आउंस के पार पहुंच चुकी है. डैलियो इसे मुनाफे का संकेत नहीं, बल्कि कमजोर होते वित्तीय सिस्टम और कागजी मुद्रा पर घटते भरोसे की शुरुआत मानते हैं.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update
google news

Gold Silver Price : इमेजिन कीजिए कि एक ऐसी सुबह हो जब आपके हाथ में मौजूद नोटों की कीमत अचानक कम होने लगे और पूरी दुनिया में अफरातफरी मच जाए. कुछ ऐसा ही अंदेशा दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशकों में शुमार रे डैलियो (Ray Dalio) ने जताया है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें 5240 डॉलर प्रति आउंस के पार जा चुकी हैं. लेकिन डैलियो के मुताबिक यह सिर्फ मुनाफे की बात नहीं है. यह एक ऐसे दौर की शुरुआत है जहां बरसों पुराना वित्तीय सिस्टम अब धीरे धीरे दम तोड़ रहा है. लोग अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए अब सोने पर भरोसा कर रहे हैं.