दिल्ली में 9.60 लाख से घर! DDA की नई स्कीम ने मचाया तहलका, आम लोगों को मिलेगा 25% डिस्काउंट
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2026 की अपनी पहली हाउसिंग स्कीम शुरू कर दी है, जिसमें आम जनता को फ्लैट्स पर 25% तक की सीधी छूट मिल रही है. इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला और सिरसपुर जैसे इलाकों में मात्र 9.60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर घर उपलब्ध हैं.
ADVERTISEMENT

DDA
BIZ DEAL: दिल्ली में अपने घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी नई अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है. इस बार की सबसे खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक भी फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं. बाजार की बढ़ती कीमतों के बीच DDA का यह कदम मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.