4 बच्चों की जान लेने वाली 'साइको किलर' पूनम का खुलासा, भतीजी 'जिया' को मारने की इनसाइड स्टोरी बताई 

Panipat Psycho Killer: हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने एक 'साइको किलर' महिला, पूनम को चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. ईर्ष्या के चलते सुंदर बच्चों को निशाना बनाने वाली इस महिला ने अपनी भतीजी और अपने बेटे को भी पानी में डुबोकर मारा था.

ADVERTISEMENT

panipat
panipat
google news

Panipat Psycho Killer: हरियाणा के पानीपत से साइको किलर की खबर जिसने भी सुनी वह हैरान है. जहां एक साइको किलर पूनम ने पिछले 2 वर्षों में अपने बेटे समेत कुल 4 बच्चों की हत्या कर दी. महिला अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. उसने पुलिस के सामने इन बच्चों की हत्या को कबूल किया है. और इसके पीछे की वजह बताई है, जो हैरान करने वाली है.