पानीपत से पकड़ी गई साइको चाची, हत्या के बाद मनाती थी जश्न, अब तक 4 बच्चों की ली जान
Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत से लेडी साइको किलर पूनम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 2023 से 2025 के बीच पूनम ने रिश्तेदारी के 3 मासूम बच्चों और अपने सगे बेटे की जान ले ली. पुलिस जांच में हर हत्या का तरीका, मकसद और बच्चों की खूबसूरती से जलन की चौंकाने वाली वजह सामने आई.
ADVERTISEMENT

पानीपत से पकड़ी गई साइको चाची
हरियाणा के पानीपत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना आई है जिसने सबका दिल झकझोर कर रख दिया है. पानीपत पुलिस ने एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया है, जिसके कारनामे हैरान के साथ-साथ बेचैन कर देने वाले हैं. लेडी साइको किलर पूनम ने साल 2023 से लेकर 2025 तक 4 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है. इनमें 3 बच्चे उसके अपने रिश्तेदार के और एक खुद उसका बेटा शामिल है. पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी कहानी और जानते है इन हत्याओं के पीछे की वजह.