VIDEO:  'फोन नहीं उठाती...', जलभराव के बाद लोगों का हाल जानने पहुंची MLA विनेश फोगाट, किसानों ने सुनाई खरी खरी! 

MLA Vinesh Phogat: जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने गांवों का दौरा कर जलभराव प्रभावित किसानों से मुलाकात की. उन्होंने मदद का वादा किया लेकिन बुआना गांव में ग्रामीणों ने नाराजगी जताई, सरपंच सुधीर ने कहा कि जरूरत के समय विनेश ने फोन नहीं उठाए और वोटों की ठगी की.

ADVERTISEMENT

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat
Google CTA

MLA Vinesh Phogat: हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण खेतों में भरे पानी का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से बातचीत की. इस दौरान उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी.