शादी के 7 दिन बाद शहीद हुए विनय...श्रद्धांजलि सभा में पत्नी हिमांशी ने रोते-रोते किया सैल्यूट!

पहलगाम हमले में मारे गए करनाल में रहने वाले नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान उनकी पत्नी हिमांशी भावुक हो गई और उन्होंने सैल्यूट कर विनय को श्रद्धांजलि दी.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
Google CTA

हरियाणा के करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान ऑडिटोरियम में विनय के दादा, माता-पिता, पत्नी हिमांशी और छोटी बहन मौजूद रही. परिवार के सभी सदस्यों ने विनय की तस्वीर पर फूल अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.