हरियाणा: CA अंशुल ने गर्भवती पत्नी की हत्या क्यों कर दी, मायके से मां के हाथों की सेवइयां खाकर निकली महक के साथ रास्ते में क्या हुआ? 

Haryana Crime News: हरियाणा के झज्जर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां HDFC Bank की डिप्टी मैनेजर महक कथूरिया की कथित तौर पर उनके पति अंशुल धवन ने हत्या कर दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गर्भवती पत्नी की हत्या को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की गई. जानिए इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Husband killed wife case
CA अंशुल ने पत्नी की कर दी हत्या(तस्वीर- न्यूज तक)
google news

हरियाणा के झज्जर में एक निजी बैंक की डिप्टी मैनेजर महक की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है. मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. ससुराल में भी हर कोई हैरान है कि ये सब कैसे हो सकता है. जो पति अंशुल उससे बेहद प्यार करता था वो ऐसा कैसे कर सकता है. बीच रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि अंशुल हैवान बन बैठा. मायके से खुशी-खुशी मां के हाथों सेवइयां खाकर निकली महक खुद लौटकर तो नहीं आई...उसका शव आया.