विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का खुलासा- बगल वाला शख्स ही निकला आतंकी...ऐसे दिखा असली चेहरा

Pahalgam Attack: पहलगाम अटैक में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने उस वक्त की पूरी दास्तां सुनाई. इस पहले कि हिमांशी कुछ समझ पातीं, पति विनय जमीन पर गिर चुके थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

पहलगाम हमले की हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. जिन महिलाओं के सामने उनके पतियों को आतंकियों ने पलक झपकते मार दिया वे आज भी ये सवाल पूछ रही हैं- मेरे पति को क्यों मारा? यही सवाल हमले में शहीद हुए हरियाणा के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने भी किया था.